| 
			 बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छतासरल प्रश्नोत्तर समूह
  | 
        
		  
		  
		  
          
			 
			 5 पाठक हैं  | 
     |||||||
बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता
सन्तुलित आहार के लिए प्रस्तावित दैनिक जरूरत
किसी व्यक्ति के सन्तुलित आहार की तालिका बनाने के लिए उसकी विभिन्न तत्त्वों की दैनिक आवश्यकता का ज्ञान होना आवश्यक है। विभिन्न पोषण संस्थाओं ने विभिन्न अवस्था के व्यक्तियों के लिए दैनिक पोषक तत्त्वों की आवश्यकता निर्धारित की है। प्रमुख पोषण संस्थाएँ निम्नलिखित हैं-
1. पोषण विशेषज्ञ समूह, इण्डियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)।
2. फूड एण्ड न्यूट्रीशन बोर्ड, नेशनल रिसर्च काउंसिल, अमेरिका।
3. फूड एण्ड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) तथा वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के पोषण विशेषज्ञ समूह।
विभिन्न पत्रिकाओं में तालिका रूप में पुरुषों एवं स्त्रियों तथा विभिन्न अवस्था के बालकों व किशोरों की ICMR के पोषण विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित दैनिक आवश्यकता प्रस्तुत की जाती है। इस तालिका की सहायता से विभिन्न अवस्था तथा क्रियाशीलता के व्यक्तियों के लिए सन्तुलित आहार की व्यवस्था की जा सकती है। तालिका में दी गई पोषक तत्त्वों की मात्रा विभिन्न अवस्था के लिए कम-से-कम आवश्यकता के अनुसार बनाई जाती है। यह आवश्यक मात्राएँ भारतवासियों के लिए उनकी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से निश्चित की जाती हैं। भारतीयों की पोषण स्थिति को जानने के लिए उनके आहार में उपस्थित विभिन्न भोज्य पदार्थों की मात्रा के सर्वेक्षण किए गए हैं। अन्य देश के निवासियों की आवश्यकता जलवायु, भार व आकार में विभिन्नता के कारण भिन्न हैं। सर्वेक्षणों के आधार पर एक सामान्य भारतीय पुरुष अपने आहार में औसतन निम्नलिखित भोज्य पदार्थ वे पोषक तत्त्व लेता है-
तालिका -  सामान्य भारतीय पुरुष का आहार 
 
| खाद्य-पदार्थ | मात्रा | आहार में उपस्थित पोषक तत्त्व | मात्रा | 
| दूध | 80 मिली | फॉस्फोरस | 1.3 ग्राम | 
| चीनी तथा गुड़ | 20 ग्राम | लोहा | 31 मिग्रा | 
| मांस, मछली, अण्डा | 14 ग्राम | विटामिन 'ए' | 1200 I. U. | 
| फल तथा सूखे मेवे | 6 ग्राम | विटामिन 'बी'  विटामिन 'सी'  | 
17 मिग्रा  57 मिग्रा  | 
| अनाज | 471 ग्राम | कैलोरी | 2100 | 
| दालें | 68 ग्राम | प्रोटीन | 58 ग्राम | 
| हरी पत्तेदार सब्जियाँ | 20 ग्राम | वसा | 29 ग्राम | 
| अन्य सब्जियाँ | 91 ग्राम | कार्बोहाइड्रेट्स | 405 ग्राम | 
| तेल, घी आदि | 14 ग्राम | कैल्सियम | 0.60 ग्राम | 
तालिका सामान्य पुरुष के लिए प्रस्तावित सन्तुलित आहार
| खाद्य-पदार्थ | मात्रा (ग्राम) | आहार में उपस्थित पोषक तत्त्व | मात्रा | 
| दूध व दूध से बने पदार्थ | 284 | फॉस्फोरस | 2.0 ग्राम | 
| चीनी तथा गुड़ | 57 | लोहा | 47 मिग्रा | 
| फल | 85 | विटामिन 'ए' | 8400 I. U. | 
| विटामिन बी1 | 2.1 मिग्रा. | ||
| विटामिन 'बी2' | 1.8 मिग्रा | ||
| नियासिन | 22 मिग्रा | ||
| विटामिन 'सी' | 240 मिग्रा | ||
| अनाज | 400 | कैलोरी | 3000 | 
| दालें तथा सूखे मेवे | 85 | प्रोटीन | 90 ग्राम | 
| हरी पत्तेदार सब्जियाँ | 114 | वसा | 90 ग्राम | 
| अन्य सब्जियाँ | 85 | कार्बोहाइड्रेट्स | 450 ग्राम | 
| तेल, वनस्पति घी | 57 | कैल्सियम | 1.40 ग्राम | 
 			
						
  | 
				|||||
- आहार एवं पोषण की अवधारणा
 - भोजन का अर्थ व परिभाषा
 - पोषक तत्त्व
 - पोषण
 - कुपोषण के कारण
 - कुपोषण के लक्षण
 - उत्तम पोषण व कुपोषण के लक्षणों का तुलनात्मक अन्तर
 - स्वास्थ्य
 - सन्तुलित आहार- सामान्य परिचय
 - सन्तुलित आहार के लिए प्रस्तावित दैनिक जरूरत
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - आहार नियोजन - सामान्य परिचय
 - आहार नियोजन का उद्देश्य
 - आहार नियोजन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
 - आहार नियोजन के विभिन्न चरण
 - आहार नियोजन को प्रभावित करने वाले कारक
 - भोज्य समूह
 - आधारीय भोज्य समूह
 - पोषक तत्त्व - सामान्य परिचय
 - आहार की अनुशंसित मात्रा
 - कार्बोहाइड्रेट्स - सामान्य परिचय
 - 'वसा’- सामान्य परिचय
 - प्रोटीन : सामान्य परिचय
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - खनिज तत्त्व
 - प्रमुख तत्त्व
 - कैल्शियम की न्यूनता से होने वाले रोग
 - ट्रेस तत्त्व
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - विटामिन्स का परिचय
 - विटामिन्स के गुण
 - विटामिन्स का वर्गीकरण एवं प्रकार
 - जल में घुलनशील विटामिन्स
 - वसा में घुलनशील विटामिन्स
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - जल (पानी )
 - आहारीय रेशा
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - 1000 दिन का पोषण की अवधारणा
 - प्रसवपूर्व पोषण (0-280 दिन) गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त पोषक तत्त्वों की आवश्यकता और जोखिम कारक
 - गर्भावस्था के दौरान जोखिम कारक
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - स्तनपान/फॉर्मूला फीडिंग (जन्म से 6 माह की आयु)
 - स्तनपान से लाभ
 - बोतल का दूध
 - दुग्ध फॉर्मूला बनाने की विधि
 - शैशवास्था में पौष्टिक आहार की आवश्यकता
 - शिशु को दिए जाने वाले मुख्य अनुपूरक आहार
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - 1. सिर दर्द
 - 2. दमा
 - 3. घेंघा रोग अवटुग्रंथि (थायरॉइड)
 - 4. घुटनों का दर्द
 - 5. रक्त चाप
 - 6. मोटापा
 - 7. जुकाम
 - 8. परजीवी (पैरासीटिक) कृमि संक्रमण
 - 9. निर्जलीकरण (डी-हाइड्रेशन)
 - 10. ज्वर (बुखार)
 - 11. अल्सर
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - मधुमेह (Diabetes)
 - उच्च रक्त चाप (Hypertensoin)
 - मोटापा (Obesity)
 - कब्ज (Constipation)
 - अतिसार ( Diarrhea)
 - टाइफॉइड (Typhoid)
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएँ और उन्हें प्राप्त करना
 - परिवार तथा विद्यालयों के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
 - स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
 - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः प्रशासन एवं सेवाएँ
 - सामुदायिक विकास खण्ड
 - राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम
 - स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
 - प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर खाद्य
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 

 
		 







			 

